ट्रिपल हत्याकांड : पत्नी और बच्चों की हत्याकर लापता हुए डॉक्टर का मिला शव

तिहरे हत्या कांड के आरोपी डॉक्टर का शव मिल गया है। पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है। डीसीपी और उनकी टीम की कई दिनों की मेहनत काम आई है। आपको बता दे कि लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में 3 दिंसबर को डाक्टर सुशील ने अपनी पत्नी और बेटे व 16 साल की बेटी की हत्या कर दी थी। अपनी पत्नी और बच्चो कि हत्या करने के बाद सुशील फरार हो गया था। फरार होने से पहले सुशील ने घर पर छोड़े गए नोट्स में लिखा था कि वह खुद को भी खत्म कर लेगा।

जिसके बाद पुलिस सुशील के फोन की लोकेशन खंगाले में जुट गई। पुलिस को सुशील के फोन की लोकेशन अटल घाट के पास मिली। वहीं पुलिस को लग रहा था कि सुशील ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी लेकिन गंगा में तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला।

लेकिन पुलिस को अटल घाट पर डाक्टर की मौजूदगी वाला एक सीसीटीवी वीडियो हाथ लगा था। जिससे यह साफ हो रहा था कि सुशील अपने घर से निकलने के बाद गंगा किनारे गया था। लेकिन फुटेज में सुशील एक बार घाट की सीढिय़ां उतरकर वापस आ गया था। लेकिन सुशील जब दूसरी बार जब सीढिय़ां उतरा तो वापस नहीं आया। लेकिन उस समय घाट पर काफी लोग मौजूद थे। इससे इस बात की आशंका कम थी कि उसने तभी आत्महत्या की होगी। ऐसे में यह पूरा मामला उलझ गया है। लेकिन आज डाक्टर का शव चकेरीर थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ घाट में मिल गया है।

Related Articles

Back to top button