पॉलिथीन में बांधकर लाश ठिकाने करने जा रहे थे 2 बाइक सवार, हुआ एक्सीडेंट तो सच्चाई आई सामने!

अयोध्या में दो लोग 35 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को पॉलिथीन में रखकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। तभी रास्ते में ही ब्रेकर पर बाइक उछलने....

अयोध्या: जिले में दो लोग 35 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को पॉलिथीन में रखकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। तभी रास्ते में ही ब्रेकर पर बाइक उछलने से दोनों आरोपी रास्ते में गिर गए। जब आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए भागे तभी पॉलिथीन से एक हाथ बाहर निकल आया। जिसे देख कर हड़कंप मच गया। जब पॉलिथीन की तलाशी ली गई तो उसमे लाश निकली, जिसे देखकर लोग भयभीत हो गए।

शव देखकर लोगों ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी वहां से फ़रार हो गए। मृतक युवक की पहचान शाकिब के रूप में हुई है, जो रुदौली क्षेत्र के भेलसर का रहने वाला है। मृतक शाकिब ने अपनी सारी संपत्ति बेच दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस हत्या के कारण की खोजबीन में जुटी है। यह घटना खंडासा के आजाद नगर घटौली चौराहे की है।

बता दें कि इस महीने के अभी 16 दिन बीते हैं और ये यूपी में ऐसा तीसरा बड़ा मामला है। इसके पहले चंदौली के जंगलों में लाल सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली थी। वहीं 3 सितंबर को उन्नाव में 2 लोहे के बक्सों में दो महिलाओं की लाश मिली थी।

प्रदेश में इस तरह के बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह से फेल दिख रही है। पहले चंदौली और उन्नाव का मामला और अब अयोध्या से इस तरह का मामला आना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। अब यह जांच की विषय है कि इन घटनाओं के पीछे किसका हाथ है।

Related Articles

Back to top button
Live TV