केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

देश में कोरोना संक्रमण का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है और हर दिन के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। देश के कई नेता और मंत्री कोरोना की चपेट में है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए है। इस बात की जानकारी गिरिराज सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं।

आपको बता दे कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोरोना हो गया था, फिर यूपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी कोरोना की चपेट में आये थे। इनके अलावा कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Related Articles

Back to top button