
उत्तर प्रदेश से इस बार लगभग 25 हजार हज यात्री यात्रा करेंगे। जिसमें से 13 हजार से अधिक यात्री राजधानी लखनऊ से हैं। जबकि 12 हजार लोग राजधानी दिल्ली से यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में सभी उम्र के हज यात्री शामिल हैं।
पिछले साल कोविड-19 वजह से कम यात्री हज गए थे। इस यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गए हैं। सुबह 8 बजे हज हाउस से हज की यात्रा करने वाले यात्री रवाना होंगे। हज यात्रा की पहली उड़ान 21 मई को लखनऊ से दोपहर 12 बजे से होगी।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 19, 2023
➡️यूपी से लगभग 25 हजार हज यात्री करेंगे यात्रा
➡️लखनऊ से करीबन 13 हजार यात्री करेंगे यात्रा
➡️इसके अलावा दिल्ली से लगभग 12 हजार यात्री होंगे
➡️पहली उड़ान 21 मई को 12 बजे लखनऊ से उड़ेगी
➡️सुबह 8 हज हाउस से बस से यात्री रवाना होंगे
➡️पिछले साल कोविड-19 वजह से कम यात्री… pic.twitter.com/NU2JoqNNC4
हज यात्रियों के लिए सभी इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने हज हाउस जाकर स्वयं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया हैं। सभी के लिए गर्मी को देखते हुए एसी कमरों की व्यवस्था की गयी हैं। साथ ही साथ हज हाउस में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।









