यूपी : अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना बोले, ‘सरकार डर रही,जनता हटाने का मूड बना चुकी है।’

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होने अपने बयान में कहा, आज के ही दिन नोटबंदी शुरु हुई थी। आज खजांची का जन्मदिन भी है। अखिलेश यादव बोले, नोटबंदी में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। बैंक की लाइन में सिर्फ खजांची पैदा हुआ था। ‘रुपया काला-सफेद नहीं होता,लेनदेन काला-सफेद होता है।’पूर्व सीएम बोले, यूपी में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दी गईं।

Koo App
#Lucknow ➡सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान ➡आज के ही दिन नोटबंदी शुरु हुई थी- अखिलेश ➡आज खजांची का जन्मदिन भी है- अखिलेश यादव ➡नोटबंदी में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई-अखिलेश ➡बैंक की लाइन में सिर्फ खजांची पैदा हुआ था-अखिलेश ➡‘रुपया काला-सफेद नहीं होता,लेनदेन काला-सफेद होता है’ ➡यूपी में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दी गईं-अखिलेश ➡जनता को परेशान करने के लिए नोटबंदी की- अखिलेश
भारत समाचार (@bharatsamachar) 9 Nov 2021

अपने बयान में सपा सुप्रीमों बोले, जनता को परेशान करने के लिए नोटबंदी की। लाइन में पैसे के लिए लोगों को लाठी खानी पड़ी। सभी संस्थाओं को BJP ने खत्म कर दिया। अखिलेश यादव बोले, नोटबंदी से बड़े व्यापारियों को फायदा हुआ। अखिलेश यादव ने राकेश प्रताप सिंह से अपील की कि भूख हड़ताल खत्म करें। स्वस्थ्य होकर लड़ने की तैयारी करें।

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव बोले, चाचा से फोन में बात होती है। बुजुर्गों का पूरा सम्मान होगा। ‘गोरखपुर में मेट्रो नहीं चला पा रहे हैं। गोरखपुर में नाव चलेगी। अखिलेश यादव ने कहा, यादव मतदाता सूची का जो प्रकाशन हुआ उसमें 21,56,262 नए मतदाता जोड़े गए। उन वोटर लिस्ट से 16,42,756 नाम काटे गए। जोड़े गए और हटाए गए नामों की सूची का प्रकाशन नहीं किया गया। अखिलेश ने कहा यदि जरूरत पड़ी तो EC के खिलाफ धरना देंगे। ‘सरकार डर रही,जनता हटाने का मूड बना चुकी है।’

Related Articles

Back to top button