UP : बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता…

चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौजूद रहे। जहां अखिलेश यादव ने दारा सिंह चौहान को समाजवादी की सदस्यता दिलाई।

बता दें दारा सिंह चौहान योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जहां उन्होने कैबिनेट पद से इस्तीफा दें दिया था। अब दारा चौहान बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हो गए है।

वहीं इससे पहले अखिलेश यादव ने कल मीडिया से वार्ता में कांग्रेस से किसी भी प्रकार के गठबंधन से इनकार करते हुए कहा था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं है। कांग्रेस केवल सपा को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। दिल्ली में बैठकर कई दल सिर्फ यही काम कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी को किस तरह से हरा दिया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स कर रही है। हम भाजपा की तरह नेगेटिव राजनीति नहीं करते है। हम तमाम लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे कि सभी वर्ग के लोगों को आगे लाया जाए और बढ़ाया जाए।

Related Articles

Back to top button