UP Election 2022 : विधानसभा में बोले CM Yogi बीजेपी सरकार ने गरीबों के सपने को साकार किया…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने के अवसर पर सदन को सम्बोधित करते हुए बोले, 5 साल में सदन में महत्वपूर्ण कार्यवाही हुई। सदन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। योजना बनाते समय कोई भेदभाव नहीं किया। सीएम ने कहा, ‘सबका साथ सबके विकास’ के नारे से काम किया। व्यक्ति न ऊंचा होता है न नीचा होता है। व्यक्ति न बड़ा होता है और न छोटा। व्यक्ति सिर्फ व्यक्ति होता है।

सीएम ने कहा, कोरोना महामारी से दुनिया त्रस्त हुई है। बड़े बड़े देश भी कोरोना से पस्त हुए। भारत में बेहतर कोरोना प्रबंधन किया गया। ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में बेहतर प्रबंधन किया’। सीएम ने कहा, कोरोना काल में फ्री राशन,फ्री इलाज दिया। ‘प्रदेश में आज रोजाना 4 लाख टेस्ट की क्षमता’। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश में बहुत काम किया। सीएम ने बताया, सभी 75 जिलों में ICU बेड उपलब्ध है।

सीएम ने कहा, प्रदेश में मास्क और पीपीई किट बन रहे। सैनेटाइजर अन्य प्रदेशों में सप्लाई हो रहा। लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की। लोगों ने बहुत दुष्प्रचार भी किया। लेकिन जनता ने हमपर भरोसा जताया। वैक्सीन ने तीसरी लहर की संभवाना को कम किया। आज सभी को फ्री में वैक्सीन उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, यूपी कदम से कदम मिलाकर चलता रहे। चीन आज फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रही। अभी तक कोरोना को रोका है। आगे भी कोरोना को रोकेंगे। सरकार बनाकर फिर आएंगे कोरोना रोकेंगे। पहले प्रदेश दंगा,पलायन के लिए जाना जाता था’। 5 साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुए।

Related Articles

Back to top button