UP Election 2022 : रैली में गरजे Jayant Chaudhari बोले BJP ने किसानों को छला…

अलीगढ़ में सपा और आरएलडी की संयुक्त रैली के लिए RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी इगलास पहुंचे, जहां उन्होने जनता को संबोधित करते हुए कहा,चौ.चरण सिंह की नीतियों को पूरा देश मानता है। RLD नेता ने कहा, बीजेपी ने किसानों के साथ छलावा किया। पूरे प्रदेश-देश के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होने कहा, सपा और आरएलडी से जनता में एक नई उम्मीद जगी है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए, जयंत चौधरी ने आगे कहा, यूपी से बीजेपी की विदाई होगी। BJP की विदाई पर चमचम मिठाई खाऊंगा। इस कार्यक्रम में RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान इगलास रैली स्थल पर लाखों लोगों की भीड़ जुटी।

बता दें, सपा और आरएलडी की संयुक्त रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी शामिल होना था। अखिलेश यादव के शामिल होने का कार्यक्रम रद्द होने के बाद, अखिलेश यादव की जगह प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बता दें, अखिलेश यादव के परिवार की कोविड रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद कार्यक्रम निरस्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button