यूपी : मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए आदेश, मंच से कही ये बात…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उन्होंने लखनऊ में पार्टी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। मंच से मुलायम सिंह ने कहा, जिस तरह मेरा जन्मदिन हर वर्ष जश्न के साथ मनाया जाता है। उसी तहर हर गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाना चाहिए। अगर हमें उनके जन्मदिन में बुलाया जाएगा तो हम बिल्कुल आएंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा।

आपको बता दे कि सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव भी मौजूद है। वही इस अवसर पर अखिलेश यादव ने नेताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर मंज से कहा, ‘मैं चाहता हूं हर गरीब का जन्मदिन मनाया जाए, मुझे अपने जन्मदिन पर बुलाएं, मैं जरुर आउंगा’,

इसके साथ ही उन्होंने कहा, नौजवानों में जोश दिखाई दे रहा है, आपका जोश परिवर्तन क्रांति लाएगा, देश में परिवर्तन की राजनीति चल रही है’, साथ ही उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद’दिया। वहीं मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर 83 किलो के लड्डू का वितरण वाराणसी में किया गया।

Related Articles

Back to top button