UPElection : अखिलेश का BJP पर तंज- घबराई हुई सरकार काट रही गरीबों की जेब…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गोण्डा पहुंचे जहा उन्होने पूर्व मंत्री पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कोरोना में बहुत लोगों ने जाव गंवाई। आज लोगों की कमाई आधी हो गई है। पूरा देश महंगाई से त्रस्त है।

अखिलेश यादव ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा, किसानों को बीज-खाद नहीं मिल रहा है। BJP सरकार गरीबों की जेब काट रही है। अस्पतालों में दवाएं नहीं मिल रही है। ‘समाजवादी ने फ्री बिजली देने का वादा किया है’। बीजेपी की सरकार घबरा गई है। इन्होंने बिजली बिल आधा कर दिया। काले कानून क्यों वापस हुए,सरकार बताए? सरकार बताएं कितनी सड़कें बनाई।

Related Articles

Back to top button