Uttarakhand: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित, CM धामी ने सफल अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों का रिजल्ट जारी किया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 824 स्वास्थ्य कार्यकर्ता का अंतिम रिजल्ट जारी किया है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

देहरादून. उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों का रिजल्ट जारी किया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 824 स्वास्थ्य कार्यकर्ता का अंतिम रिजल्ट जारी किया है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सेवाओं में आने से अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होने के साथ ही आमजन को भी काफी राहत मिलेगी। इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मिलने से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊर्जा प्रदान होगी।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग की ओर से तमाम रिक्त पदों पर भर्ती के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर नई भर्ती से पर्वतीय क्षेत्रों में निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी।

Related Articles

Back to top button