वाराणसी: UPSTF ने 2 लाख के इनामी मनीष उर्फ सोनू को किया ढेर, ADG STF ने टीम को दी शाबाशी…

वाराणसी. उत्तर प्रदेश एसटीएफ को आज बड़ी सफलता मिली है। UPSTF ने मुठभेड़ में 2 लाख के इनामी मनीष सिंह उर्फ सोनू को ढेर किया है। मनीष उर्फ सोनू को कई जिलों की पुलिस खोज रही थी, मनीष उर्फ सोनू पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बता दें, पुलिस को मनीष सिंह उर्फ सोनू के लोहता थाना क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी मिली थी।

जानकारी के मुताबिक, मोस्टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। UPSTF ने मुठभेड़ में 2 लाख के इनामी मनीष सिंह उर्फ सोनू को ढेर किया। मनीष की तलाश पिछले काफी समय से पुलिस को थी। वह कई संगीन मामलों में लिप्त था। और वाराणसी पुलिस के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में मनीष सिंह सोनू का नाम शामिल था।

मोस्टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू को ढेर किये जाने के बाद ADG STF अमिताभ यश ने UPSTF को शाबाशी भी दी। पुलिस के ये मुठभेड़ वाराणसी देहात के लोहता इलाके में हुई है। पिछले दो साल से ही पुलिस मनीष सिंह सोनू की तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। वह कई प्रदेशों में ठिकाने बदलकर रह रहा था।

Related Articles

Back to top button
Live TV