वरुण धवन ने पिता डेविड धवन संग लगाए जमकर ठुमके, विडियों हुआ वायरल…

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और कियारा आडवानी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चाए हो रही है। फिल्म का मजेदार ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। इसके बाद फिल्म का पहला गाना द पंजाबन सॉन्ग भी रिलीज हो गया है। ऐसे फैंस के साथ-साथ वरुण के पिता और डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) भी इसपर नाचने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

बता दे कि इस फिल्म में वरुण और कियारा के साथ अनिल कपूर, नीतू सिंह और प्राजक्ता कोली अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। और यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं नीतू सिंह भी लंबे समय के बाद फिल्म जग-जुग जियो से बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।

बता दे कि यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। वही इंस्टाग्राम पर, धर्मा प्रोडक्शन ने ट्रेलर को कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा,, “प्यार, हँसी, आँसू और कई आश्चर्यों के साथ छिड़के गए सबसे बड़े पारिवारिक पुनर्मिलन का अनुभव करें। बता दे कि कुछ दिनों पहले फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

Related Articles

Back to top button