गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार बरकरार, बारिश से प्रभावित हिस्से समय रहते दुरुस्त

बारिश के कारण गंगा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में आई आंशिक क्षति को समय रहते दुरुस्त कर लिया गया है। सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए मौके पर तैनात टीमों ने तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा किया

उन्नाव । बारिश के कारण गंगा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में आई आंशिक क्षति को समय रहते दुरुस्त कर लिया गया है। सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए मौके पर तैनात टीमों ने तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा किया, जिससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु बना हुआ है।

प्रोजेक्ट मैनेजर आर.के. मिश्रा ने बताया कि बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे के संवेदनशील हिस्सों की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी सड़क के किसी हिस्से में समस्या सामने आती है, वहां टीमों को तत्काल भेजकर आवश्यक सुधार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि बेहतर प्रबंधन और मुस्तैद टीमों की तत्परता के चलते बारिश से प्रभावित हिस्सों को समय रहते ठीक किया गया। एक्सप्रेसवे पर यातायात को बाधित किए बिना मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जा रहा है।

बारिश के मौसम को देखते हुए एक्सप्रेसवे की नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी निरीक्षण बढ़ाया गया है। टीमों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराया जा सके।

आर.के. मिश्रा ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है और मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button