विक्रांत मेसी बन गए पापा, मिर्जापुर के बबलू पंडित ने दी बड़ी खुशखबरी

'12वीं फेल' फेम अभिनेता विक्रांत मैसी पिता बन गए हैं। घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।

डिजिटल डेस्क: मिर्जापुर में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी को कौन नहीं जनता। अपने जबरदस्त अभिनय से इन्होने हर बार जनता को लुभाया है। इस समय वो अपनी फिल्म ’12वीं फेल’ की सफलता का मजा ले रहे हैं। एक तरफ अपनी हालिया फिल्म के बम्पर हिट होने की ख़ुशी तो दूसरी तरफ उनके पर्सनल लाइफ से जुडी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हाँ, ’12वीं फेल’ एक्टर मैसी पापा बन गए है। ये खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझां कर फैन्स से शेयर किया है।

दरअसल, विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया है। Instagram पर ये खुशखबरी देते हुए उन्होंने बताया कि, 7 फरवरी 2024 को उन्हें बेटा हुआ है। विक्रांत ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए बास हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया है। विक्रांत और उनकी पत्नी ने बयान में अपनी खुशी जाहिर की है। इस पूरे मामले पर उन्होंने एक नोट भी सांझा किया है, जिसमें लिखा हुआ है, ‘क्योंकि अब हमारे पास भी एक है। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। शीतल और विक्रांत की ओर से प्यार।’

विक्रांत-शीतल के बीच पहले प्यार फिर शादी

गौरतलब है कि 24 सितंबर, 2023 को विक्रांत मैसी ने एक तस्वीर के साथ अपनी पत्नी शीतल ठाकुर की प्रेग्नेंसी की घोषणा पहले ही कर दी थी। दोनों कपल्स ने लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद, फरवरी, 2022 में शादी रचा लीया था। शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद विक्रांत ने एक इंटरव्यू में जानकारी देते हुए बताया था कि “दोनों कपल्स की मैरिड लाइफ बहुत अच्छी चल रही है। शीतल ठाकुर के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया कि, “मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।” दोनों की मुलाकात ALT बालाजी के वेब शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर हुई थी।

चर्चा में उनकी हालिया फिल्म ’12th Fail’

बता दें, इस वक्त विक्रांत अपनी फिल्म ’12th Fail’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देश और दुनिया भर से तारीफें मिल रही हैं। ये फिल्म एक ऐसे होनहार लड़के की कहानी है जो गरीबी की भट्टी में तपकर आईपीएस ऑफिसर बन जाता है।

Related Articles

Back to top button