विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया धरने पर, कुश्ती संघ के खिलाफ धरने में बबीता फोगाट हो सकती हैं शामिल

आरोप में कहा गया है कि कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और कुछ कोच जो महासंघ के पसंदीदा हैं महिला कोचों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं।

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ कुश्ती खिलाड़ियों का जंतर-मंतर पर धरना जारी है। इस धरने में बबीता फोगाट के भी शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। बजरंग पुनिया ने लोगों से शोषण के खिलाफ साथ आकर समर्थन करने की अपील की है। पहलवानों के आरोप पर कुश्ती संघ को झटका लगा है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से जवाब मांगा है। 72 घंटे में जवाब नहीं दिया गया तो कुश्ती संघ पर सीधे एक्शन होगा।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते हुए नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप में कहा गया है कि कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और कुछ कोच जो महासंघ के पसंदीदा हैं महिला कोचों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। आरोप लगाते हुए कहा गया है कि नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष हमारे निजी जीवन में भी हस्तक्षेप करते हैं और हमें परेशान करते हैं।

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ देश के नामी पहलवान आज भी जंतर-मंतर पर धरने पर हैं। कुश्ती संघ अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह पर पहलवानों को परेशान करने, उत्पीड़न करने का आरोप है। पहलवानों के आरोप पर कुश्ती संघ को झटका लगा है। महिला रेसलिंग कैंप भी खेल मंत्रालय ने रद्द कर दिया है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से जवाब मांगा है। 72 घंटे में जवाब नहीं दिया गया तो कुश्ती संघ पर सीधे एक्शन होगा। कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह बीजेपी के सांसद हैं।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत देश के शीर्ष पहलवानों के द्वारा लगाए गए आरोपों पर सांसद और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी सामने आया है। अपने खिलाफ धरने पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है, यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि क्या कोई सामने है जो कह सके कि उत्पीड़न किया हो, अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा।

Related Articles

Back to top button