Virat Kohli Birthday: कोहली आज मना रहें अपना 34वां जन्मदिन, 1998 से की थी क्रिकेट की शुरुआत

दुनिया के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली का आज 34वां जन्मदिन है। कोहली आज 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं

दुनिया के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली का आज 34वां जन्मदिन है। कोहली आज 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट के महानतम खिलाडियों में अपना नाम शामिल करने वाले विराट कोहली लाखों लोगों और क्रिकेटरों को समान रूप से प्रेरित किया है। क्रिकेट के मैदान पर उनका जुनून और आक्रामकता किसी से कम नहीं है।

विराट कोहली से जुडी कुछ जानकारी

  • विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर की थी।
  • विराट का उपनाम ‘चीकू’ है। उन्हें यह नाम उनके कोच अजीत चौधरी ने दिया था।
  • जुलाई 2006 में उन्हें अंडर-19 क्रिकेट में चुना गया और उन्होंने अपना पहला मैच तमिलनाडु के खिलाफ खेला।
  • 18 दिसंबर 2006 को विराट के पिता की मृत्यु हो गई, लेकिन भावुक कोहली ने अगले दिन कर्नाटक के खिलाफ अपनी पारी फिर से शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने उस पारी में 90 रन बनाए थे।
  • 2008 अंडर-19 विश्व कप में कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी की और प्रतियोगिता भी जीती।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के उद्घाटन संस्करण के लिए उन्हें सिर्फ 12 लाख रुपये का भुगतान किया।
  • उन्हें वर्तमान में आरसीबी को उनकी सेवाओं के लिए प्रति सीजन लगभग 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।
  • विराट कोहली ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे 2008 में खेला था।
  • दो साल बाद, उन्होंने T20I प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2011 में पहला टेस्ट मैच खेला।
  • विराट कोहली पहली बार अनुष्का शर्मा से 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे।
  • कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी।
  • कोहली और अनुष्का जनवरी 2021 में माता-पिता बने।
  • 2017 में, फोर्ब्स पत्रिका ने विराट कोहली को भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी ब्रांड के रूप में नामित किया।
  • कोहली को 2013 में पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2018 में, उन्हें भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • विराट कोहली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्हें ICC ODI रैंकिंग में 890 रेटिंग अंक मिले हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को 1998 में 887 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग मिली थी।

Related Articles

Back to top button