Weather Forecast: यूपी में आज से झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने 7 राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में आज से फिर झमाझम बारिश के आसार है.ज्यादातर इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है.कल से बारिश का दौर कम हो सकता .

लखनऊ- देश के हर एक हिस्से में मानसून पहुंच चुका है. देश के अलग-अलग राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश ने मौसम को बिल्कुल खुशनुमा कर दिया है. वहीं पर उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात है.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 800 गांवों में बाढ़ के हालात हैं.गांव के गांव डूब गए हैं. हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है.लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं.बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं.

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज से फिर झमाझम बारिश के आसार है.ज्यादातर इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है.कल से बारिश का दौर कम हो सकता . मौसम विभाग आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा उत्तराखंड में लगातार पांच दिन चली बारिश के बाद बार-बार भूस्खलन के चलते 200 सड़कें बंद हैं. सबसे खराब हालात बद्रीनाथ रूट पर है, जहां 22 जगह लैंडस्लाइड से चार धाम यात्रा मार्ग 3 दिन से बंद है.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,पंजाब, हरियाणा, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है.

Related Articles

Back to top button