World Cup 2023: एक्शन मोड में टीमें, इंग्लैंड से अफ्रीका तो न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

न्यूजीलैंड का भारत के साथ मुकाबला है। न्यूजीलैंड की टीम ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभ्यास किया।

आईसीसी वर्ल्ड कप में तीन में से दो मैच जीतने के बाद, दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को मुंबई में इंग्लैंड से मुकाबला करना है। इससे एक दिन पहले टीम को वानखेड़े स्टेडियम में नेट्स पर पसीना बहाते देखा गया।

क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, रासी वैन जैसे खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2023 में महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले नेट्स पर अभ्यास करते देखा गया। टीम के कप्तान टेम्बा स्पिनरों के बॉल पर स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट्स का अभ्यास करते दिखे।

तो वहीं न्यूजीलैंड का रविवार को भारत के साथ मुकाबला है। न्यूजीलैंड की टीम ने शुक्रवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में अभ्यास किया। कीवी टीम ने मौजूदा चैंपियन को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने उन टीम के खिलाफ तीन मैच भी जीते हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने जीत का पूर्वानुमान लगाया था।

अभ्यास सत्र में कीवी कप्तान केन विलियमसन भी मौजूद थे। वे बांग्लादेश के खिलाफ अंगूठे की चोट की वजह से नहीं खेल सके। अभ्यास सत्र में उन्हें अपनी टीम का मार्गदर्शन करते देखा गया। उनके बाएं हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था। रविवार को वे एक्शन में नहीं दिखेंगे। मेजबान भारत के खिलाफ कीवी बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनके सामने अलग-अलग रूपों में चुनौतियां होंगी। फिर भी वे इस वर्ल्ड कप में अपने सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button