32 वर्षीय महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म !

महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय महिला ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय लड़के को...

महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय महिला ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर पहले उसे शराब का आदी बनाया। इसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग के फोन में दोनों के संबंधों के कई वीडियो भी मिले हैं। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह नासिक की रहने वाली हैं।

दरअसल, नाबालिग का घर कल्याण पूर्व में है और उसकी मौसी नासिक में रहती है. नाबालिग की बुआ 32 वर्षीय महिला पड़ोसी को अपने साथ अक्सर कल्याण लेकर आती थी. इस दौरान दो बच्चों की मां और नाबालिग की आपस में जान पहचान हो गई। नाबालिग जब भी मौसी के घर जाता था तो महिला से मिलता था। इसी बीच महिला ने नाबालिग को अपनी बातों में फंसा लिया और एक दिन उसे शराब पिला दी। इसके बाद उसने लड़के को अश्लील वीडियो भी दिखाया।

इसके बाद महिला ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ संबंध बनाएं। फिर उनके कई बार शारीरिक संबंध बने। महिला के चंगुल में फंसा नाबालिग शराब का आदी हो गया। वह शराब के नशे में घर भी आया। नाबालिग की हरकत से उसके परिजन परेशान थे। वह दिन भर मोबाइल पर बात करता रहता था। एक दिन उसकी मां ने उसका फोन चेक किया। मां ने जैसे ही फोन की गैलरी देखी तो उनके होश उड़ गए। मां को फोन पर कई वीडियो मिले, जिसमें वह महिला के साथ अफेयर करता दिख रहा था। पूछने पर उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई। परिजनों ने पहले नाबालिग लड़के को भिवंडी कस्बे के बाल सुधार गृह में भर्ती कराया. यहां उनके विभाग ने कई बार उनकी काउंसलिंग की।

Related Articles

Back to top button