नितीश सरकार के मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार, भाजपा के 7 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

बिहार सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया है, जिसके बाद अब राज्य सरकार में कुल 37 मंत्री हो गए हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ...

बिहार सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया है, जिसके बाद अब राज्य सरकार में कुल 37 मंत्री हो गए हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में बीजेपी के सभी 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी।

बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल, जो सिकटी से विधायक हैं, ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा, मोती लाल प्रसाद, जो रीगा से विधायक हैं, ने भी बिहार राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल ने उन्हें भी बधाई दी।

बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ली। इसके बाद डॉ. सुनील, जो नालंदा के बिहारशरीफ से विधायक हैं, ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर बीजेपी और जेडीयू के सभी बड़े मंत्री और विधायक मौजूद थे।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक:

  1. कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर से विधायक)
  2. जीवेश मिश्रा (जाले से विधायक)
  3. संजय सरावगी (दरभंगा से विधायक)
  4. मोती लाल प्रसाद (रीगा से विधायक)
  5. राजू सिंह (साहेबगंज से विधायक)
  6. विजय कुमार मंडल (सिकटी से विधायक)
  7. डॉ. सुनील (नालंदा के बिहारशरीफ से विधायक)

Related Articles

Back to top button