Muzaffarnagar: यूपी पुलिस में सौरम गांव के 21 बच्चों का सलेक्शन

Muzaffarnagar: यूपी पुलिस भर्ती में मुजफ्फरनगर जिले के सौरम गांव के 21 बच्चों का चयन हुआ है। इस चयन में तीन बेटियों का भी नाम शामिल है

Muzaffarnagar: यूपी पुलिस भर्ती में मुजफ्फरनगर जिले के सौरम गांव के 21 बच्चों का चयन हुआ है। इस चयन में तीन बेटियों का भी नाम शामिल है, जो गांव के लिए एक गर्व का विषय है। गांव में बच्चों के सलेक्शन पर खुशी की लहर दौड़ गई, और ग्रामीणों ने उन्हें लड्डू व माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

यूपी पुलिस भर्ती में कुल 82 बच्चों ने भाग लिया था, जिनमें से 18 युवक और 3 युवतियां चयनित हुईं। सौरम गांव के इन बच्चों का चयन क्षेत्रीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है।

Related Articles

Back to top button