
बहराइच: एक चीनी महिला को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के मामले में 8 साल की सजा सुनाई गई है। यह महिला 2 साल पहले भारत में अवैध तरीके से आई थी और 2023 में पकड़ी गई थी।
जांच में पता चला कि महिला भारत-नेपाल सीमा से होते हुए भारतीय सीमा में घुसी थी। अदालत ने आरोपी महिला पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में नेपाल सीमा से जुड़ा हुआ है, जहां से महिला ने बिना अनुमति के भारत में प्रवेश किया था।









