जल्दी निपटा ले जरूरी काम वरना कल से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक और सरकारी कार्यालय !

होली के त्यौहार को लेकर प्रशासन ने अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आगामी दिनों में लगातार चार दिन तक बैंक, कोषागार और अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में जिन लोगों को किसी भी प्रकार का जरूरी सरकारी कार्य कराना है, वे समय रहते उसे पूरा कर लें, अन्यथा उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार 1 मार्च को रविवार होने के कारण नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 2 और 4 मार्च को होली के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है। वहीं 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान बैंक शाखाएं, सरकारी विभाग, कोषागार और कई संस्थान बंद रहेंगे। लगातार चार दिनों तक कामकाज ठप रहने से लोगों को असुविधा हो सकती है।

विशेष रूप से वे लोग जिन्हें बैंक से जुड़ा लेन-देन, सरकारी दस्तावेजों का सत्यापन, पेंशन, राजस्व या अन्य प्रशासनिक कार्य कराने हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अवकाश से पहले ही अपने कार्य निपटा लें। अवकाश के कारण किसी भी प्रकार की फाइलिंग भुगतान प्रक्रिया या कार्यालयीन कार्यवाही नहीं हो सकेगी।

हालांकि आवश्यक सेवाएं पूर्व की भांति जारी रहेंगी, लेकिन नियमित दफ्तरों का काम प्रभावित रहेगा। 5 मार्च से सभी सरकारी कार्यालय और बैंक सामान्य रूप से खुल जाएंगे और कार्य सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। त्यौहार के चलते लोगों में उत्साह का माहौल है, लेकिन साथ ही जरूरी कामों की योजना बनाकर चलना भी आवश्यक है ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button