कौन हैं UPSC टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ? राजस्थान के रावतभाटा के हैं निवासी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा के सभी चरणों के बाद यह परिणाम जारी किया गया है।

अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद फरवरी 2026 में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया। अब अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं। अनुज राजस्थान के रावतभाटा के निवासी हैं और उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उनका परिवार जोधपुर के रहाटा गांव से संबंधित है, लेकिन उनके पिता रावतभाटा में काम करते थे। अनुज की प्रारंभिक पढ़ाई रावतभाटा के केंद्रीय स्कूल से हुई है।

इसके बाद अनुज ने जोधपुर में एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की। 2023 में उन्होंने एमबीबीएस पूरा किया और फिर Danics (Central Civil Services Group-B) जॉइन किया। इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें Danics सर्विस अलॉट की गई।

अनुज के पिता, केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं और अनुज के इस उपलब्धि से रावतभाटा और जोधपुर का नाम रोशन हुआ है।

Related Articles

Back to top button