
टेक डेस्क : मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा (Meta) ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसका सीधा असर सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। मेटा ने इन प्लान्स को भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स के लिए पेश किया है।
मेटा ने आखिरकार एक बड़ा ऐलान कर दिया है और अब इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया है. अब प्लस वर्जन के लिए मंथली चार्ज देना होगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने दी है. प्लस प्लान के तहत यूजर्स को नए और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे. pic.twitter.com/v3bKK6pKTZ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 28, 2026
मेटा अब अपने लोकप्रिय ऐप्स का ‘प्लस’ वर्जन लॉन्च कर रही है। इस पेड सब्सक्रिप्शन के तहत पैसे देने वाले यूजर्स को कुछ एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे। ये खास फीचर्स मुफ्त वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को नहीं मिलेंगे।
कमाई बढ़ाने के लिए कंपनी ने उठाया कदम
मेटा का यह कदम अपनी कमाई (रेवेन्यू) को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। इस नए प्लान से साफ है कि कंपनी अब रेवेन्यू के लिए केवल विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती और उसने कमाई का एक नया जरिया खोज लिया है। कंपनी चाहती है कि जो यूजर्स प्रीमियम फीचर्स, बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा ऑडियंस चाहते हैं, वे इसके लिए हर महीने एक निश्चित भुगतान करें।
जानें कितनी होगी कीमत?
कंपनी ने वैश्विक स्तर पर इन प्लान्स की कीमतें तय कर दी हैं:
इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस: इसकी मासिक कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) रखी गई है।
वॉट्सऐप प्लस: इसके लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) देने होंगे।
गौरतलब है कि मेटा ने अभी भारत के लिए इन पेड प्लान्स की आधिकारिक कीमतों का अलग से ऐलान नहीं किया है।









