कौशांबी में डिवाइडर से टकरा कर एलपीजी गैस टैंकर में लगी भयंकर आग, ड्राइवर जिंदा जला , 5 लोग झुलसे

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। कोखराज टोल प्लाजा के पास LPG गैस से भरा एक टैंकर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कुछ ही पलों में टैंकर में आग लग गई और पूरा इलाका काले धुएं से भर गया।

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद टोल प्लाजा और उसके आस-पास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आग कितनी भयानक थी, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को इसे पूरी तरह काबू करने में करीब चार घंटे लग गए।

एक व्यक्ति जिंदा जल गया

हादसे के समय टैंकर के केबिन में दो लोग मौजूद थे। आग में फंसे एक व्यक्ति ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि वह बुरी तरह जल गया। दूसरा व्यक्ति केबिन में फंस गया और जिंदा जल गया। जब आग पर काबू पाया गया तो टैंकर के अंदर से एक व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ। माना जा रहा है कि वह टैंकर ड्राइवर था जिसकी आग में दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button