यूपी में अगले 2 दिनों में आंधी- बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दिया अटडेट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार रात से पहले उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून आ जाएगा। इसके बाद 30 जून से तीन-चार दिनों तक इलाके में तेज बारिश और हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है, जबकि जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरे इलाके में मानसून एक्टिव हो जाएगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। बारिश शुरू होने से अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इससे इलाके के लोगों को तेज गर्मी और ठंड से राहत मिलेगी।

बता दे कि शुक्रवार और शनिवार को 35 जिलों में भारी बारिश, नमी और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीट अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां मैक्सिमम टेम्परेचर 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले तीन दिनों के बाद प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में लू का असर खत्म हो जाएगा

बांदा 43 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज़्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बाद प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में लू का असर खत्म हो जाएगा और मॉनसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button