नोएडा के मल्टीलेवल पार्किंग में महिला ने की आत्महत्या, लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी, इलाके में मचा हड़कंप

नोएडा सेक्टर 18 से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पिछले शनिवार रात सेक्टर 18 की मल्टी-लेवल कार पार्किंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। बता दे कि इस घटना से मौके पर हंगामा मच गया। गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर 18 एक बड़ा मार्केट है जहां पूरे दिल्ली-NCR से लोग शॉपिंग के लिए आते हैं और यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है।

मृतक की पहचान हुई

मृतक की पहचान सीटू तलवार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जब सीटू तलवार के परिवार से संपर्क किया, तो परिवार ने बताया कि सीटू काफी समय से डिप्रेशन में थी। वह पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाल ही में नोएडा सेक्टर 100 में एक महिला ने सुसाइड किया था

हाल ही में नोएडा सेक्टर 100 में भी एक नामी सोसाइटी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया था। महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक महिला की पहचान पारुल अग्रवाल के तौर पर हुई, जो 46 साल की थी और सोसाइटी में ही रहती थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे हुई और कूदने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा था कि महिला मेंटली परेशान थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति से भी पूछताछ की। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी डिप्रेशन में थी और मेंटल स्ट्रेस झेल रही थी। पीड़ित परिवार सोसाइटी में किराए पर रहता था।

नोएडा सेक्टर 104 में भी सुसाइड का मामला सामने आया था

बता दे कि जनवरी 2026 में नोएडा सेक्टर 104 में भी सुसाइड का मामला सामने आया था।यहां एक पॉश सोसाइटी में अनिल गर्ग नाम के एक आदमी ने सुसाइड कर लिया था और अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी ज़िंदगी से परेशान है। अनिल गर्ग ने सोसाइटी की 17वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी थी।

Related Articles

Back to top button