बदायूं में संदिग्ध बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, चार दिन पहले तेज बुखार आया था , इलाके में मचा हड़कंप

बदायूं : दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में संदिग्ध बुखार से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बता दे कि होरीलाल के दोनों बेटों 20 साल के मोरपाल और 18 साल के बृजेश को चार दिन पहले तेज बुखार आया था।

इलाज कराने के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ

वही कमजोरी और उल्टी की शिकायत पर उन्हें सहसवान के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मोहरपाल को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

गांव में भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं

बता दे कि रात में छोटे भाई बृजेश की भी तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन उसे कहीं ले जाते तब तक उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। निर्देश मिलने पर दसवां स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव पहुंची और गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने और घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए। गांव की स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है और लोगों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button