UP में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रामपुर-ललितपुर और लखनऊ पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बता दे कि शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन तबादलों के बाद रामपुर, ललितपुर और लखनऊ में पुलिस प्रशासन की कमान में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।

इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

वही तबादला सूची के अनुसार अनिल कुमार सिंह को सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लखनऊ के डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी का तबादला करते हुए उन्हें सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है।

इसके अलावा एसपी ललितपुर मोहम्मद मुस्ताक को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसपी रामपुर सोमेंद्र मीना को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा के पद पर भेजा गया है।

सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के पद पर तैनात संजीव कुमार बाजपेई को अब एसपी ललितपुर बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button