
लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी आज लखनऊ पहुंचेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद यह उनका गृह प्रदेश का पहला दौरा है। उनके लखनऊ आगमन को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे लखनऊ में हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर होर्डिंग और पोस्टर्स लगाए गए हैं।
बता दे कि हरीश द्विवेदी करीब 11.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत को लेकर उत्साह है और अलग-अलग स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है।
वही राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद हरीश द्विवेदी का यह पहला गृह प्रदेश दौरा होने के चलते बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर विशेष उत्साह है। लखनऊ में उनके स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर्स भी चर्चा में हैं। एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
हरीश द्विवेदी के लखनऊ पहुंचने के बाद पार्टी कार्यालय में भी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब सभी की नजरें उनके लखनऊ आगमन और स्वागत कार्यक्रम पर टिकी हैं।









