अब फाइनेंशियल रिसर्च और मॉडलिंग होगी आसान, OpenAI ने पेश किया नया ChatGPT टूल

डेस्क : OpenAI ने फाइनेंशियल सेक्टर के लिए एक खास AI प्लेटफॉर्म ChatGPT for Financial Services पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसका उद्देश्य वित्तीय संस्थानों और प्रोफेशनल्स के रिसर्च, फाइनेंशियल मॉडलिंग और क्लाइंट्स के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करने जैसे कामों को आसान और तेज बनाना है।

बता दे कि OpenAI का कहना है कि इस नए वर्क एक्सपीरियंस में प्रमुख फाइनेंशियल डेटा प्रोवाइडर्स से मिलने वाली जानकारी को कंपनी के एडवांस AI रीजनिंग और डॉक्यूमेंट तैयार करने की क्षमताओं के साथ जोड़ा गया है। प्लेटफॉर्म में Daloopa, PitchBook, LSEG News और Crunchbase जैसे डेटा स्रोतों को शामिल किया गया है।

फाइनेंस प्रोफेशनल्स के लिए क्या करेगा नया प्लेटफॉर्म ?

वही OpenAI के अनुसार, ChatGPT for Financial Services को वित्तीय क्षेत्र की तीन प्रमुख जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें जरूरी जानकारी ढूंढना, वित्तीय आंकड़ों और दस्तावेजों का विश्लेषण करना और तैयार आउटपुट को इस्तेमाल योग्य फाइलों में बदलना शामिल है। प्लेटफॉर्म वित्तीय दस्तावेजों में मौजूद आंकड़ों, टेबल और संबंधित नोट्स को समझकर उनका विश्लेषण करने में मदद कर सकता है। इसके बाद तैयार जानकारी को डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट या प्रेजेंटेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रीमियम फाइनेंशियल डेटा का एक्सेस

वही कंपनी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म में कई प्रीमियम फाइनेंशियल डेटा स्रोतों का इंटीग्रेशन किया गया है। इनमें अर्निंग्स ट्रांसक्रिप्ट, फाइनेंशियल स्टेटमेंट, कंपनियों के फंडामेंटल्स और प्राइवेट कंपनियों से जुड़ी जानकारी शामिल है। OpenAI ने बताया कि इन डेटा स्रोतों को उसके अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर इंडेक्स और होस्ट किया गया है। पहले से फाइनेंशियल डेटा सर्विस की सदस्यता लेने वाले ग्राहकों के लिए साझा साइन-इन और एंटाइटेलमेंट इंटीग्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

बड़े डेटा प्रोवाइडर्स के साथ काम

OpenAI के मुताबिक, कंपनी S&P Capital IQ, LSEG, MSCI, Dow Jones Factiva और Moody’s जैसे फाइनेंशियल डेटा प्रोवाइडर्स के साथ भी सहयोग कर रही है। इसके जरिए यूजर्स को उनके मौजूदा अधिकार के मुताबिक संबंधित डेटा तक ChatGPT के माध्यम से पहुंच मिल सकेगी।

कंपनियां अपने हिसाब से बना सकेंगी वर्कफ्लो

ChatGPT for Financial Services में फर्म-स्पेसिफिक वर्कफ्लो को भी सपोर्ट किया गया है। एडमिनिस्ट्रेटर्स Excel, Word और PowerPoint के लिए कंपनी के अपने टेम्पलेट्स उपलब्ध करा सकेंगे। इसके अलावा अलग-अलग वर्कस्पेस बनाकर सूचनाओं के बीच जरूरी सीमाएं तय की जा सकती हैं। एडमिन यह भी तय कर सकेंगे कि अलग-अलग भूमिकाओं वाले कर्मचारियों को सपोर्टेड ऐप्स में किस तरह के रीड या राइट एक्सेस की अनुमति दी जाए।

फाइनेंशियल संस्थानों के लिए उपलब्ध

OpenAI के अनुसार, ChatGPT for Financial Services फिलहाल योग्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म वित्तीय क्षेत्र में रिसर्च से लेकर डेटा एनालिसिस और क्लाइंट मटेरियल तैयार करने तक के वर्कफ्लो को एक ही अनुभव में जोड़ने की कोशिश करता है।

Related Articles

Back to top button