कानपुर में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- गुंडे-माफियाओं की पार्टी है समाजवादी पार्टी

कानपुर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर में समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडे-माफियाओं की पार्टी बताते हुए कहा कि ऐसी पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। पाठक ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की मानसिकता भारत की संस्कृति के खिलाफ है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है, जबकि सपा सरकार के दौरान प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के रूप में थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और कानून-व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।

ब्रजेश पाठक ने यूपी के लॉ एंड ऑर्डर का जिक्र करते हुए कहा कि आज देशभर में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की चर्चा होती है। उनके मुताबिक, प्रदेश में सुरक्षा और विकास को लेकर बड़ा बदलाव आया है।

इंडी गठबंधन पर भी साधा निशाना

चुनावी राजनीति और विपक्षी गठबंधन को लेकर भी डिप्टी सीएम ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता ने इंडी गठबंधन को नकार दिया है और भाजपा पर अपना आशीर्वाद बरकरार रखा है। पाठक ने दावा किया कि जनता के समर्थन से भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है।

Related Articles

Back to top button