
पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के रामपुर के विधायक आजम खान की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर आ रही हैं। मंगलवार को उन्हें सर गंगा राम अस्पताल भी भर्ती किया गया था। जहाँ जाँच करने पर पता चला था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टरों ने मंगलवार को आजम खान के दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की है।
आजम खान के करीबियों के बताया कि, दो दिन पहले उन्हें अचानक से पसीना आया और सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया था। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। आजम खान को अब डॉक्टरों की निगरानी में ICU में रखा गया हैं। जांच में उनके दिल की एक नस में ब्लॉकेज मिला हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद उनके हॉर्ट में एक स्टंट डाला गया हैं। फिलहाल आजम खान ICU में हैं मगर हालत स्थिर बताई जा रही हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही आज़म खान 27 महीने सीतापुर जेल में रहने के बाद छूट कर आये हैं। जिसके बाद उनकी तबियत भी बिगड़ी थी। और उनके हार्ट का ऑपरेशन किया गया था। 74 साल के आजम खान 10 बार विधायक, व एक एक बार लोक सभा और राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। रामपुर में उनके खिलाफ करीबन 92 केस दर्ज हैं।









