
रिपोर्ट- आशीष धीमान
नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुँचे हुए है। कई पर्यटक उत्तराखंड की सुंदर पहाड़ियों में तो कुछ धर्मनगरी हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर पहुंच आस्था की डुबकी लगाकर अपने नए साल की शुरुआत कर रहे हैं और साथ ही देश और प्रदेश में खुशहाली आए इसके लिए भी मां गंगा से कामना कर रहे हैं।
वैसे तो नए साल का जश्न पर्यटक अपने अपने तरीके से मनाते हैं वही कुछ पर्यटको ने अपने नए साल की शुरुआत हर की पौड़ी से की है श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और हमारा देश ऐसे ही तरक्की करता रहे ऐसी मां गंगा से कामना की है।









