बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा-बसपा ने निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज को दी उचित भागीदारी…तो साम्प्रदायिक पार्टियों की उड़ी नींद..!

नगर निकाय चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा है. मायावती ने ट्वीट कर सपा भाजपा का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा.

लखनऊ- नगर निकाय चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा है. मायावती ने ट्वीटकर लिखा कि यूपी निकाय चुनाव के अन्तर्गत 17 नगर निगमों में मेयर पद के लिए हो रहे चुनाव में बीएसपी द्वारा मुस्लिम समाज को भी उचित भागीदारी देने को लेकर यहाँ राजनीति काफी गरमाई हुई है, क्योंकि उससे खासकर जातिवादी एवं साम्प्रदायिक पार्टियों की नींद उड़ी हुई है.

बीएसपी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलने वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है, तथा उसी आधार पर यूपी में चार बार अपनी सरकार चलाई. मुस्लिम व अन्य समाज को भी हमेशा उचित प्रतिनिधित्व दिया. अतः लोगों से अपने हित पर ज्यादा व विरोधियों के षडयंत्र पर ध्यान न देने अपील.

Related Articles

Back to top button