
लखनऊ; तेलीबाग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा सकर्वाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में जो काम हुआ है इसी वजह से आज जनता का इतना समर्थन मिल रहा है. प्रथम चरण के मतदान में 10 नगर निगम आ रहे हैं उसमें अधिकतर प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के ही जीतेंगे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 2, 2023
➡️मुख्यमंत्री @myogiadityanath की जनसभा
➡️लखनऊ में सीएम योगी की तीसरी जनसभा
➡️पूरे प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास-सीएम
➡️प्रथम चरण में बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा-सीएम
➡️दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है-सीएम योगी
➡️करोड़ों लोगों को आवास योजना का लाभ-सीएम
➡️गरीबों… pic.twitter.com/ZOOEvcDMfX
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के वजह से भारत का जो व्यक्ति विदेशी जाता है वह वहां सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है.सीएम ने कहा कि करोड़ों लोगों को आवास और रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है. जन धन एकाउंट खोला गया. जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिला. हमने 6 वर्षों में 54 लाख गरीबों को आवास और शौचालय दिया. होली-दीपावली पर फ्री में गैस सिलेंडर हम लोग उपलब्ध कराएंगे, इसके लिए बजट हम लोगों ने दे दिया है.
सीएम योगी ने कहा कि आज शहर स्मार्ट सिटी बन रहे हैं. आज युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टैबलेट है. सीएम ने कहा कि इन्वेस्टर sammit से एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा. नगर निगम और नगर पालिका में बीजेपी जीतेगी तो विकास होगा.सीएम ने कहा कि महापौर के साथ पार्षदों को भी जिताना है. साथ ही सीएम ने कहा कि लखनऊ में नाइट सफारी भी देने जा रहे हैं.









