
लखनऊ; लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में हो रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण, सीएसके की पारी के न्यूनतम पांच ओवर भी नहीं हो पाए. क्योंकि घरेलू टीम ने 19.2 ओवरों में 7 विकेट पर 125 रन बनाए थे, जब बारिश ने खेल बाधित किया था.
UPDATE – Match has been called off due to rains.#LSGvCSK #TATAIPL https://t.co/AUQfqHU3d2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2023
एलएसजी मध्य क्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी की नाबाद 59 (33 गेंदें; 2x4s, 4x6s) की पारी खेली. जिसके चलते लखनऊ की टीम 125 बना पाई. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मोइन अली ने (2/13) और महेश थिक्षणा (2/37) ने विकेट लेकर सबको प्रभावित किया.
आपको बता दें कि गीली आउटफील्ड के कारण खेल 15 मिनट पहले ही देरी के बाद शुरू हुआ था, और पहली पारी के अंतिम ओवर में बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा.









