
लखनऊ; यूपी निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान 11 मई यानी कल होगा. अपनी चुनावी रणनीति धरातल पर लाने के लिए भाजपा यूपी इकाई ने प्रदेश मुख्यालय पर डेडिकेटेड वॉररूम बनाया है. वाररूम के जरिए भारतीय जनता पार्टी वोटरों को बूथ तक पहुंचाने के लिए नजर रखेगी. वार रूम से दो लाख बूथों पर नजर रखी जाएगी.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 10, 2023
➡️यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान कल
➡️बीजेपी मुख्यालय में बनाया गया वॉर रूम
➡️चुनाव की रणनीति को धरातल पर लाने के लिए वॉर रूम
➡️भाजपा की यूपी इकाई ने बनाया है वॉर रूम
➡️निकाय चुनाव में मतदान पर वॉर रूम से रहेगी नजर
➡️चुनाव से जुड़ी हर गतिविधि पर वॉर रूम से… pic.twitter.com/PjfduQLKjW
आप को बता दें कि 11 मई को यूपी के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 4 मई को संपन्न हो चुका है. पहले चरण में सबसे कम लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में मतदान हुआ था, यहां करीब 36 फीसदी मतदान हुआ था. कम मत प्रतिशत को देखते हुए भाजपा ने डेडिकेटेड वॉररूम बनाया है. ताकि मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन पर मतदान के लिए लाया जा सके.









