
महोबा : यूपी के महोबा में नगरी निकाय चुनाव में नई नवेली दुल्हन का विदा से पहले वोट करने का अनोखा अंदाज सामने आया है. नई नवेली दुल्हन सपना बारातियों के साथ मतदान स्थल पहुंच मेहदी भरे हाथों से मुहर लगाकर नगर की मजबूत सरकार बनाने को लेकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी है.
महोबा- शादी की विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट,डोली में बैठकर मतदान स्थल पहुंची दुल्हन,शहर के भाग संख्या-3 तहसील भवन का मामला.#Mahoba pic.twitter.com/NXDU4oYcUd
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 11, 2023
महोबा में नगर निकाय चुनाव को लेकर नई नवेली दुल्हन में भी खासा उत्साह देखने को मिला है लोकतंत्र के महापर्व में अपनी नगर की मजबूत सरकार के लिए पहली बार मतदाता बनी सपना ने विदा से पहले वोट का अनोखा संकल्प लेकर सभी को हैरत में डाल दिया है. सैकड़ो बारातियों ओर परिजनों के साथ नई नवेली दुल्हन गाजे बाजे के साथ हाथों मे सुहाग की लगाकर मतदान करने जा पहुंची है. दुल्हन ने वोट के बाद सभी जागरूक नागरिकों से तहसील भवन स्थित भाग संख्या -3 में अपना अमूल्य मत देने की अपील की है.









