
लखनऊ; सीएम योगी आदित्यनाथ आज (12 मई को) अपनी कैबिनेट के साथ ‘द केरल स्टोरी’ मूवी की विशेष स्क्रीनिंग देखेंगे. इस स्क्रीनिंग का आयोजन UFO सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से होगा. आप को बता दें कि बुधवार को फिल्म के निर्माता विपुल शाह, अभिनेत्री अदा शर्मा, निर्देशक सुदीप्तो सेन ने सीएम योगी से मुलाकात की थी.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 12, 2023
➡द केरला स्टोरी की विशेष स्क्रीनिंग देखेंगे सीएम
➡मंत्रिमंडल के साथ आज मूवी देखेंगे सीएम योगी
➡UFO सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से आयोजन#Lucknow @myogiadityanath @CMOfficeUP @myogioffice pic.twitter.com/fsmZnx6D2o
इसके पहले सीएम योगी ने यूपी में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी. यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे एक अच्छा फैसला बताया है, साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है.
ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये बहुत दुखद है कि पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को बैन किया गया है, जबकि इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए. हम टैक्स फ्री कर रहे हैं, पश्चिम बंगाल तुष्टिकरण की राजनीति न करें.









