CISCE Board ISC, ICSE Result: सीएम योगी ने छात्रों को दी बधाई, बोले- आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ के स्वर्णिम भविष्य हैं

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली ने आज ISC कक्षा 12 और ICSE कक्षा 10 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली ने आज ISC कक्षा 12 और ICSE कक्षा 10 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि कठोर परिश्रम व अटूट लगन से जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें।

ICSE परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की गईं जबकि ISC 2023 परीक्षाएं 13 फरवरी से 31 मार्च तक हुईं। CISCE वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 2.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली ने आज ISC कक्षा 12 और ICSE कक्षा 10 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए।

रिजल्ट में लखनऊ CMS का दबदबा रहा। CMS राजाजीपुरम के छात्र आर्यन तारिक ने 99.75% अंकों से किया टॉप, CMS राजाजीपुरम की छात्रा अर्पिता सिंह और CMS गोमती नगर की छात्रा आयशा खान दूसरे स्थान पर रही। दोनों छात्राएं 99.50% प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। अभिजीत शिखर, श्रेयशी गुप्ता, जाह्नवी मिश्रा और आदित्य यादव ने 99.25% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

ICSE बोर्ड 10वीं ने LPS स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। अथर्व रस्तोगी और अनुतोश गोस्वामी ने 99.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिजान तारिक और अभिनव तिवारी ने 98.80% अंकों के साथ दूसरे स्थान प्राप्त किया। आदित्य आशीष 98.20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर और नियती जैन 98% अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ के स्वर्णिम भविष्य हैं। कठोर परिश्रम व अटूट लगन से जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें, यही कामना है। माँ सरस्वती की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

Related Articles

Back to top button