BJP अवध क्षेत्र की बैठक जारी, इन बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगा गहन मंथन !

ख्शी का तालाब स्थि एक कॉलेज में बीजेपी अवध क्षेत्र की बैठक जारी है. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित कई नेता शामिल होंगे.

लखनऊ; बख्शी का तालाब स्थि एक कॉलेज में बीजेपी अवध क्षेत्र की बैठक जारी है. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अवध क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक, एमएलसी व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

बैठक में 2024 चुनाव को लेकर गहन चिंतन होगा. प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सभी पदाधिकारियों को जनसंपर्क महाअभियान को लेकर गुरुमंत्र देंगे. ताकि यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर फतह हासिल की जा सके.

बता दें कि अवध क्षेत्र के साथ आज ही बीजेपी की कानपुर क्षेत्र की भी बैठक होगी. पश्चिम, व बृज क्षेत्र की बैठक संपन्न हो चुकी है. भाजपा इस बैठकों के जरिए अपने जनसंपर्क महाअभियान को गति देगी. ताकि 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत किया जा सके.

Related Articles

Back to top button