
हापुड़; सीएम योगी जहां यूपी में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं हापुड़ लाइन में घटी आज की घटना कानून व्यवस्था को धता बता रही है. यहां गालीबाज एसपी ने दारोगा को जमकर गालियां दे डाली. जिसके बाद दारोगा एसपी पर भड़क गया,और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई.
हापुड़
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 19, 2023
➡️एसपी, दारोगा के बीच अखाड़ा बनी पुलिस लाइन
➡️परेड के दौरान दारोगा पर गुस्साए कप्तान
➡️दारोगा-एसपी के बीच कई मिनट गाली-गलौज
➡️SP ने आरोपी दारोगा को हिरासत में डाला
➡️दारोगा के खिलाफ मुकदमा लिखाने की तैयारी
➡️जांच में लापरवाह दारोगा का कल हुआ था ट्रांसफर… pic.twitter.com/OfOwlm8RDt
अनुशासन के लिए परिचय रखने वाले पुलिस विभाग को एसपी की करतूत की वजह से शर्मशार होना पड़ा. इस घटना की वजह से सीएम योगी और डीजीपी आरके विश्वकर्मा का भी सिर शर्म से नीचे झुक जाएगा, जब विपक्षी दल के लोग पुलिस प्रशासन पर ताना मारेंगे.
दरअसल, एसपी-दारोगा के बीच हुई गालीकांड की घटना हापुड़ पुलिस लाइन की है. यहां एसपी अभिषेक वर्मा की बदतमीजी की वजह से पुलिस लाइन अखाड़ा में तब्दील हो गई. एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा सार्वजनिक रुप से गाली देने के कारण दारोगा विजय राठी भड़क गए और ऐतराज जताया. लेकिन अफसरशाही के मद में चूर एसपी साहब गलती मामने के बजाए दारोगा पर ही आग बबूला हो गए और जमकर गालियां दीं. दारोगा ने नाराजगी व्यक्त की तो एसपी साहब ने दारोगा को हिरासत में लेने का फरमान सुना दिया. फिलहाल दारोगा सुबह से पुलिस कस्टडी में है.
यूपी में बेलगाम हो रही अफसरशाही
यूपी में अधिकारियों द्वारा अपने मातहतों को गाली देने की यह पहली घटना नहीं है. इसके पहले मैनपुरी की गालीबाज जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का वीडियो वायरल हुआ है. यहां जेल में आयोजित कार्यक्रम को वह संबोधित कर रही थीं, तभी दो सिपाही आपस में बात करने लगे. जिसके कारण भड़की जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी मंच से ही सिपाहियों को जमकर गालियां दे डालीं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब हापुड़ की इस घटना ने अफसरशाही के आचरण शैली पर कई सवालिया निशान उठा दिए हैं.









