
लखनऊ; गर्मियों में बढ़ी बिजली की खपत को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने विभागीय अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. विभागीय अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गर्मियों में बिजली उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो. उपभोक्ताओं के फोन को हर हाल में उठाएं. गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है. निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से प्रदेश भर में बिजली आपूर्ति की जाए.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 23, 2023
➡️बिजली चोरी रोकने को रात में भी पड़ेंगे छापे
➡️कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने दिए निर्देश
➡️उपभोक्ताओं के फोन हर हाल में उठाएं-अध्यक्ष
➡️'गर्मी के साथ बिजली की मांग भी बढ़ रही है'
➡️निर्धारित रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति जारी है- अध्यक्ष
➡️प्रदेश भर में बिजली आपूर्ति की जा… pic.twitter.com/oeu8OYzphN
वहीं, बिजली चोरी रोकने के लिए रात में भी छापे मारे जाएंगे. इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने ही उन्होंने हिदायत भी दी है कि लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करें. फोन न उठाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा. लखनऊ की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे मोबाइल गैंग फील्ड में तैनात रहेंगे.









