प्रतापगढ़; जिले में दिखा रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

पृथ्वीगंज में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों ने मौके पर ही तोड़ा दम दिया.

प्रतापगढ़; जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों ने मौके पर ही तोड़ा दम दिया. सूचना पर पहुंचे एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्रा ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें चारों मृतक एक ही परिवार के हैं. सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. फिलहाल चारों शवों की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को पुलिस के सहयोग से उनके घर को पहुंचाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button