पुलिस ने लाइनमैन की बाइक का काटा दिया चालान…तो गुस्साए लाइनमैन ने एसपी आवास की काट दी बिजली, हुआ अंधकार

पुलिस को बिजली लाइनमैन की बाइक का चालान काटना महंगा पड़ गया. यहां पुलिस ने ऊर्जा निगम में तैनात लाइनमैन के बाइक का चालान काट दिया तो आगबबूला लाइन मैन खालिद ने पुलिस लाइन और एसपी आवास की बिजली काट दी.

हापुड़; जिले में पुलिस को बिजली लाइनमैन की बाइक का चालान काटना महंगा पड़ गया. यहां पुलिस ने ऊर्जा निगम में तैनात लाइनमैन के बाइक का चालान काट दिया तो आगबबूला लाइन मैन खालिद ने पुलिस लाइन और एसपी आवास की बिजली काट दी. बिजली कटने के बाद पुलिस लाइन में चारों तरफ अंधकार मच गया. जिससे तमाम कार्य प्रभावित हो गए.

पुलिस लाइन की बिजली कटने से चारों तरफ अंधकार हो गया. अंदकार में डूबी पुलिस लाइन से अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद बिजली कर्मियों को बुलाकर बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया गया. लाइनमैन द्वारा पुलिस लाइन की बिजली काटना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है, लोग तरह-तरह की चर्चा कर रह हैं.

Related Articles

Back to top button