आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों पर रखी जा रही कड़ी नजर, निस्तारण में सहकारिता विभाग रहा अव्वल

जनसुनवाई शिकायत समाधान प्रणाली पर आने वाली शिकायतों पर सभी विभाग के मंत्री अपनी-अपनी नजर बनाए हुए है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर सरकार के मंत्री अपने विभागों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। सीएम योगी के साथ मंत्रियों की नजर अब शासन से लेकर तहसील व थानों पर भी है। जनसुनवाई शिकायत समाधान प्रणाली पर आने वाली शिकायतों पर सभी विभाग के मंत्री अपनी-अपनी नजर बनाए हुए है। इन विभागों की कार्यप्रणाली के अधार पर इनको रैंकिंग भी प्रदान की गई है। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में सहकारिता विभाग अव्वल रहा है।

जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के आधार पर हर माह रिपोर्ट तैयार कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसमें काम के आधार पर 10 अच्छे व 10 खराब की रैंकिंग तैयार की जा रही है। सरकारिता विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने बुधवार को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।

जेपीएस राठौर की इस बैठक में सामने आया कि सहकारिता विभाग शिकायतों के निस्तारण में आगे रहा। आईजीआरएस पर सहकारिता विभाग से जुड़ी 110 शिकायतें मिली थीं। सरकारिता विभाग ने समय सीमा के अंदर सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया। सरकारिता विभाग में बीत छह महीनों में विभाग से जुड़ी कुल 1573 शकायतों का निस्तारण किया है। मंत्री जेपीएस राठौर ने इस सफलता के लिए विभाग के मंत्री ने विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button