
लखनऊ; योगी सरकार ने अफसरों के कार्य आंकलन की सूची जारी की है. यह सूची मई माह में जिलों में तैनात डीएम व एसपी द्वारा की गई जनसुवाई व समस्याओं का गुणवत्ता युक्त समाधान के आधार पर जारी हुई. सरकार की इस सूची में रामपुर डीएम अव्वल रहे. उन्हें प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है, जबकि कुशीनगर व फतेहपुर डीएम ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, इस सूची में महोबा के एसपी को प्रथम व शाहजहांपुर के पुलिस कप्तान को दूसरा स्थान मिला है.
रामपुर डीएम रविन्द्र कुमार मॉदड के लगातार निर्देश और प्रभावी समीक्षा की इसी के आधार पर उन्हे प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ. योगी सरकार रामपुर डीएम को मई माह में कुल रैंक के लिए निर्धारित अधिकतम 120 अंकों में से 118 अंक दिए हैं.
बता दें कि प्रदेश में लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए ऑनलाइन शिकायत की व्यवस्था की गई है. साथ ही शासन ने लोगों द्वारा की गई शिकायतों के निवारण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई है. यदि अफसर तय समय के भीतर फरियादी की समस्या का निर्धारण नहीं कर पते तो संबंधित मामला डिफॉल्टर की सूची में शामिल हो जाता है.
इस वजह से अफसरों की रिपोर्ट खराब होती है. लोगों की समस्या का सामाधान गुणवत्ता के आधार पर किया गया है या नहीं इसको लेकर फीडबैक भी लिया जाता है. इसी के आधार पर अफसरों की महीने भर की रिपोर्ट तय की जाती है. मई माह की जारी कार्य आंकलन सूची में रामपुर डीएम सीएम योगी की कसौटी पर खरे उतरे हैं. वहीं इस सची में कुछ अफसर ऐसे भी जिनका कार्य असंतोषजक है.
टॉप-10 रैंक में डीएम
रामपुर-1
कुशीनगर व फतेहपुर-2
गौतमबुद्धनगर, हरदोई, मुरादाबाद, बागपत-4
अमेठी, प्रतापगढ़, बुलंदशहर, बहराइच, अंबेडकर नगर बांदा और महराजगंज-8
बॉटम-10 रैंक में डीएम
कानपुर शहर-75
बदायूं-74
चित्रकूट-73
महोबा-72
इटावा-आगरा-70
संतकबीरनगर-गोरखपुर 68
बरेली,कासगंज, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर 64
टॉप-10 रैक में एसएसपी/एसपी/पुलिस कमिश्नर
महोबा-1, शाहजहांपुर-2, मथुरा, कानपुर शहर, प्रतापगढ़, जौनपुर, सहारनपुर.
मुरादाबाद, पीलीभीत, बागपत, आजमगढ़, रायबरेली; महराजगंज व शामली-3
बॉटम-10 रैंक में एसएसपी/एसपी/पुलिस कमिश्नर
गोरखपुर-75, बस्ती, खीरी, चंदौली व इटावा-71, देवरिया व अयोध्या-69,
सुल्तानपुर, बुलंदशहर, कुशीनगर व मैनपुरी- 65









